चंडीगढ़ – विजीलैंस ब्यूरो पंजाब द्वारा आज पी.एस.पी.सी.एल. सब डिविजऩ अपरा, जालंधर में तैनात एस.डी.ओ रणधीर सिंह और जे. ई. जगतार सिंह को 25 हज़ार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि एस.डी.ओ रणधीर सिंह और जे.ई. जगतार सिंह को हरजिन्दर सिंह, निवासी फिल्लौर, जि़ला जालंधर की शिकायत पर 25 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में बताया है कि उसकी कम्बाईन बिजली के ट्रांसफार्मर वाले खंबे के साथ टकरा गई थी। इस घटना के बाद पी.एस.पी.सी.एल के जे.ई जगतार सिंह द्वारा उसकी शिकायत पुलिस से वापस लेने और ट्रांसफार्मर को फिर से चालू करने के बदले 25000 रुपए की रिश्वत की माँग की गई है।विजीलैंस द्वारा दोषों की पड़ताल के उपरांत एस.डी.ओ और जे.ई को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 25 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुए एस.डी.ओ के दफ़्तर में काबू कर लिया गया।प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोनों दोषियों के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।