नई दिल्ली – विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम को शुरुआती चार मैचों में दुनिया की नंबर तीन टीम दक्षिण अफ्रीका, नंबर पांच ऑस्ट्रेलिया, नंबर चार न्यूजीलैंड और फिर चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ना है। उसके शुरुआती चार मैच ही मनोवैज्ञानिक और शारीरिक तौर पर कठिन होने वाले हैं इसलिए इस टीम को पहले मैच से ही विजयी प्रहार करना होगा।इसी को देखते हुए टीम इंडिया ने अपना अभ्यास भी शुरू कर दिया है। विराट की सेना को अपना पहला मुकाबला साउथैंप्टन के रोज बाउल स्टेडियम में खेलना है। यहां पर पहली बार विश्व कप के मैच आयोजित किए जा रहे हैं। यह इस स्टेडियम का भी पहला विश्व कप मुकाबला होगा। पिछले साल इंग्लैंड ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज के दौरान यहां पर एक टेस्ट मैच भी खेला था जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा था।