संसार

रक्षा मामलों पर बातचीत के लिए भारत आएंगे अमेरिकी दूत

एक वरिष्ठ अमेरिकी राजनयिक भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को और मजबूत करने तथा एक बड़े रक्षा साझीदार के तौर पर नई दिल्ली की भूमिका को समर्थन देने के लिए अगले सप्ताह भारत की यात्रा करेंगे।अमेरिकी राजनीतिक-सैन्य मामलों के लिए सहायक विदेश मंत्री क्लार्क कूपर 29 मई से सात जून तक सिंगापुर, भारत और श्रीलंका की यात्रा पर हैं।कूपर 31 मई से दो जून तक ‘शांगरी ला’ वार्ता में शामिल होने के बाद भारत के साथ रक्षा सहयोग एवं शांतिरक्षा पर बात करेंगे। यह ट्रंप प्रशासन की हिंद प्रशांत रणनीति के अनुसार तेजी से बढ़ती अमेरिका-भारत साझीदारी के दो अहम क्षेत्र हैं।विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा, ‘अमेरिका भारत द्विपक्षीय रक्षा व्यापार 2008 में लगभग शून्य था जो आज बढ़कर 15 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। वार्ता में एक बड़े रक्षा साझीदार के रूप में भारत की भूमिका को समर्थन देने, सुरक्षा सहयोग को विस्तार देने और अमेरिकी उद्योग के लिए अवसर बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।’

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

2 × two =

Most Popular

To Top