संसार

पेरू में भूकंप के तीव्र झटके, एक व्यक्ति की मौत

पेरू में आए भूकंप में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दर्जनों घर इसकी चपेट में आ गए. रविवार सुबह आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 8 मापी गई. पेरू में 2007 के बाद आए इस जबरदस्त भूकंप के झटके लगभग पूरे देश में महसूस किए गए. साथ ही पड़ोसी देश इक्वाडोर और कोलंबिया में भी लोगों ने भूकंप के इन झटकों को महसूस किया. पेरू के राष्ट्रपति मार्टिन विस्कारा ने कहा कि यूरीमेगास और टेरोपोटो शहर में इस भूकंप का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

nineteen + 3 =

Most Popular

To Top