अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष रामफोसा को छठे आम चुनाव के बाद आधिकारिक रूप से राष्ट्रपति चुना गया है सिरिल रामफोसा ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति के पद की शपथ ली। अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष रामफोसा को छठे आम चुनाव के बाद आधिकारिक रूप से राष्ट्रपति चुना गया है। अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस दो सप्ताह पहले ही संसदीय चुनाव में जीत दर्ज कर सत्ता में लौटी । सांसदों की ओर से रामफोसा के अलावा किसी को भी नामित नहीं किया गया था। अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस ने चुनाव में 400 में से 230 सीटें हासिल की थी। पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा ने भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण पिछले वर्ष फरवरी में इस्तीफा दे दिया था। रामफोसा के आज मंत्रिमंडल की घोषणा करने की संभावना है।