चंडीगढ़ – भारतीय चुनाव आयोग द्वारा आज एक पत्र जारी करके देश में लागू आदर्श चुनाव आचार संहिता तत्काल प्रभाव से हटाने सम्बन्धी आदेश जारी किये गए हैं।मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब डा. एस करुणा राजू ने कहा कि भारतीय चुनाव आयोग द्वारा भारत सरकार के सभी कैबिनेट सचिवों, समूह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और मुख्य चुनाव अधिकारियों को इस सम्बन्धी पत्र जारी किया गया है। इस पत्र में भारतीय चुनाव आयोग ने लिखा है कि अब जब इन चुनावों सम्बन्धी नतीजे ऐलाने जा चुके हैं, इसलिए देश में आदर्श चुनाव आचार संहिता तत्काल प्रभाव से हटायी जाती है।