भारत

नयी सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरु

महाविजय के बाद पीएम मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलकर सौंपा सरकार का इस्तीफा, राष्ट्रपति ने अगली सरकार बनने तक पद पर बने रहने को कहा, पीएम की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में 16 वीं लोकसभा को भंग करने की सिफारिश.
लोकसभा चुनावों में एनडीए को मिले बंपर जनादेश के बाद सरकार बनने की प्रक्रिया शुरु हो गयी है । नतीजे आने के बाद शुक्रवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कैबिनेट की बैठक की। कैबिनेट में तमाम मंत्रियों ने हिस्सा लिया। कैबिनेट की बैठक के साथ ही पुरानी सरकार के खत्म होने और लोकसभा भंग होने की प्रक्रिया शुरु हो गयी। बैठक में राष्ट्रपति से लोकसभा भंग करने की सिफारिश की गयी. कैबिनेट की बैठक के बाद पीएम ने पूरे मंत्रीपरिषद के साथ भी बैठक की। इन दोनों बैठकों के बाद प्रधानमंत्री अपने काफिल के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंचे। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपनी सरकार का इस्तीफा सौंपा ताकि नयी सरकार के गठन के लिए प्रक्रिया शुरू की जा सके। साथ ही पीएम ने मौजूदा लोकसभा को भी भंग करने की सिफारिश की। नई सरकार के गठन के लिए चुनाव आयोग के नोटीफिकेशन का भी इन्तेजार है, जिसमें चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों के नाम भी रहेंगा। ये नोटिफिकेशन राष्ट्रपति की जानकारी और मंजूरी के लिए उनको भेजा जाएगा । इसके बाद नयी सरकार और 17 वीं लोकसभा के गठन की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी । ये सारी प्रक्रिया 27 जून तक पूरी होनी है । मौजूदा लोकसभा का गठन तीन जून तक होना है. इससे पहले शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने लोकसभा चुनाव में एनडीए को मिले प्रचंड बहुमत बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात की। पीएम सबसे पहले आडवाणी के घर गए और उनका आशीर्वाद लिया।पीएम मोदी ने इस मुलाकात की एक तस्वीर भी साझा की। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ”आदरणीय आडवाणी जी से मुलाकात की। भाजपा की सफलता आज इसलिए संभव हो पाई क्योंकि उनके जैसे महान नेताओं ने पार्टी निर्माण में दशकों बिताए और लोगों को नई विचारधारा दी।” इसके बाद पीएम मोदी और अमित शाह ने मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात की। मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट किया-”डॉ. मुरली मनोहर जोशी एक विद्वान और बुद्धिजीवी हैं। भारतीय शिक्षा में सुधार की दिशा में उनका योगदान उल्लेखनीय है। उन्होंने भाजपा को मजबूत करने के लिए हमेशा काम किया और मेरे समेत कई कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उनसे आज सुबह मुलाकात की और उनका आशीर्वाद मांगा।”

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

15 + thirteen =

Most Popular

To Top