जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। शोपियां में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान 2 आतंकवादी को ढेर कर दिया, अभी भी तलाशी अभियान जारी है।
जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। यह जानकारी सेना ने दी है। सुरक्षा बलों ने शोपियां के सितापोर इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक खुफिया सूचना के आधार पर घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की। गोलीबारी पर जवाबी कार्रवाई की गई जिसमें एक आतंकवादी मारा गया।बताया जा रहा है कि अभी और आतंकवादी छुपे हुए हैं,सेना सर्च ऑपरेशन चला रही है।