भारत

उपराष्ट्रपति ने वियतनाम में वेसाक दिवस को किया संबोधित

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने वियतनाम के हा नाम प्रांत स्थित ताम चुक पैगोडा में वेसाक के संयुक्त राष्ट्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और वियतनाम के बीच बौद्ध संबंध काफी मजबूत।

उपराष्ट्रपति एम वैंकैया नायडू अपनी वियातनाम यात्रा पूरी कर स्वदेश लौट आए हैं। भारत और वियतनाम रक्षा, सुरक्षा, परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग और बाहरी अंतरिक्ष, तेल एवं गैस तथा नवीकरण ऊर्जा के क्षेत्रों में अपने संबंध और भी मजबूत करने के लिए सहमत हुए हैं। अपने यात्रा के अंतिम दिन  उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने 16वें संयुक्त राष्ट्र वेसाख दिवस समारोह को संबोधित किया। आतंकवाद की बढ़ती बुराई को लेकर चिंता जताते हुए वेंकैया नायडू ने  कहा कि नफरत की विचारधारा के समर्थकों को रचनात्मक कार्यों में शामिल करने की जरूरत है, ताकि तबाही को टाला जा सके। उन्होंने कहा कि बुद्ध ने जो धम्म का मार्ग हमें दिखाया, वह हमें टिकाऊ शांति की दुनिया तलाशने में हमारा नेतृत्व कर सकता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

thirteen + 19 =

Most Popular

To Top