क्रिकेट

दिल्ली को 6 विकेट से हराकर फ़ाइनल में पहुंची चेन्नई

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन के क्वालीफायर-2 मुक़ाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही चेन्नई की टीम आठवीं बार फ़ाइनल में पहुंच गई है.विशाखापट्‌टनम के वाईएसआर रेड्‌डी स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में दिल्ली ने 20 ओवर में 9 विकेट 147 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई ने 19 ओवर में 4 विकेट पर 151 रन बनाकर मैच जीत लिया.चेन्नई का आईपीएल में यह 10वां सीजन है. उसने 8वीं बार फाइनल में जगह बनाई. यह लगातार दूसरा मौका है, जब चेन्नई ने क्वालिफायर-2 में दिल्ली के खिलाफ लगातार दूसरी जीत हासिल की है.इससे पहले क्वालिफायर-2 में दोनों की भिड़ंत 2012 में हुई थी. तब भी चेन्नई ने जीत हासिल की थी.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

7 + two =

Most Popular

To Top