आम्रपाली से सारे प्रोजेक्ट्स और ज़मीनें वापस लेकर नोएडा और ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी को सौंपने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रखा है.
कोर्ट ने 8 मई को आम्रपाली बिल्डर्स से पूछा था कि रिकॉर्ड से साफ दिखता है कि जो पैसा खरीदारों से आया और जो प्रोजेक्ट पर खर्च हुआ उसमें साढ़े तीन सौ करोड़ बचे हैं, ऐसे में आम्रपाली को क्यों न प्रोजेक्ट से बाहर कर प्रोजेक्ट को नोएडा और ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी को सौंपा जाए और वहीं अथॉरिटी अनसोल्ड प्रॉपर्टी बेचे और अधूरे प्रोजेक्ट बनाए और बैंक अपना बकाया आम्रपाली डायरेक्टर से वसूले.