क्वालालम्पुर में एशियाई स्क्वाश चैंपियनशिप में भारत की जोशना चिनप्पा ने महिला सिंगल्स और सौरव घोषाल ने पुरुषों के सिंगल्स का खिताब जीत लिया है.फाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त जोशना ने शीर्ष वरीयता प्राप्त हांगकांग की ऐनी ऑ को 11-5, 8-11, 11-6, 11-6 से हराकर खिताब बरकरार रखा.पुरुषों के सिंगल्स फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त सौरव घोषाल ने हांगकांग के लियो ऑ चुन मिंग को 11-9, 11-2, 11-8 से हराकर खिताब जीता.