भारत

अनंतनाग में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष गुलाम मोहम्मद मीर की हत्या

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में संदिग्ध आतंकियों ने की भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया।जम्मू-कश्मीर के अनतंनाग जिले में शनिवार रात भाजपा के जिला उपाध्यक्ष गुलाम  मोहम्मद मीर को संदिग्ध आतंकवादियों ने घर में घुसकर गोली मार दी जिससे उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि तीन आतंकवादी नौगाम वोरिनाग इलाके में स्थित मीर के घर में घुसे और उनकी कार की चाबी मांगी, गाड़ी ले जाते हुए उन्होंने मीर को गोली मार दी। मीर को नाजुक हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दमतोड़ दिया। संदिग्धों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी की गयी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीर के निधन पर शोक जताया है

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

twelve + fourteen =

Most Popular

To Top