वायुसेना के जांबाज़ विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान ने अस्पताल से निकलकर पहली बार अपने दोस्तों के साथ कुछ यादगार पल बिताए इसके साथ ही सैनिकों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और भारत माता की जय के नारे भी लगाए ।पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने वाले जांबाज़ विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पहली बार अपने सहकर्मियों के साथ वक्त बिताया। विंग कमांडर अभिनंदन का एक विडियो सामने आया है, जिसमें वह जम्मू-कश्मीर में अपने साथी सैनिकों के साथ तस्वीरें खिंचवाते दिख रहे हैं। कई जवानों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। सभी ने भारत माता की जय के नारे लगाए। कुछ दिनों पहले ही विंग कमांडर अभिनंदन फिर से सर्विस में लौटे हैं। पाकिस्तान की कैद से वापस आने के बाद उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने देशवासियों को उनकी शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया भी कहा।