पंजाब

कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व समागमों से सम्बन्धित विकास कार्यों की प्रगति का जायज़ा

चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर इसी साल नवंबर में होने वाले समागमों के लिए स्थापित किये जा रहे बुनियादी ढांचों और प्राथमिक सहूलतों की प्रगति का जायज़ा लिया।डेरा बाबा नानक विकास अथॉरिटी की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने सीनियर अधिकारियों को विभिन्न प्रोजेक्टों को समय पर मुकम्मल करवाने के हुक्म देते हुए इस महान समारोह को धूम-धाम के साथ मनाने के लिए हर संभव यत्न यकीनी बनाने के लिए कहा।एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बुनियादी ढांचा, योजनाबंदी और सुविधाओं से सम्बन्धित कार्यों की स्थिति का जायज़ा लिया । उन्होंने अधिकारी को हिदायत की कि प्रकाश पर्व के ऐतिहासिक अवसर पर डेरा बाबा नानक में दुनिया भर से लाखों की संख्या में पहुंचने वाली संगत के लिए ये सभी पुख्ता प्रबंध किये जाएँ।प्रवक्ता ने आगे बताया कि मुख्यमंत्री को डेरा बाबा नानक और साथ लगते 12 गाँवों के लिए 225 करोड़ रुपए की लागत वाले बुनियादी ढांचों के प्रोजेक्टों बारे अवगत करवाया गया। इसी तरह बाकी अहम प्रोजेक्टों में सडक़ों का सुधार, सिवरेज सिस्टम, नई स्ट्रीट लाईटें लगाना, बस स्टैंड को अपग्रेड करना, सोलर लाईटों का प्रोजैक्ट और श्रद्धालुओं के लिए अन्य विभिन्न सुविधाओं बारे विचार-विमर्श किया और इनको मंज़ूरी दी गई । मुख्यमंत्री ने हुक्म दिए कि समागमों के लिए नवंबर, 2019 के तय समय से पहले -पहले इन सभी प्रोजेक्टों को मुकम्मल किया जाये । उन्होंने अमृतसर के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से बेहतर सडक़ संपर्क होने और डेरा बाबा नानक कस्बे के साथ लगते सभी बड़े शहरों को जोडऩे वाले पूरी तरह से विकसित सार्वजनक परिवहन संपर्क के होने की ज़रूरत पर भी ज़ोर दिया । समागमों के दौरान ठहरने वाली संगत के लिए बेहतर सहूलतें यकीनी बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने सहित डेरा बाबा नानक के कम्युनिटी हैल्थ सैंटर को अपग्रेड करने की स्वीकृति दी जिससे बढिय़ा स्वास्थ्य सुरक्षा यकीनी बनाई जा सके । उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को करतारपुर साहिब कॉरीडोर के निर्माण और इंटिग्रेटिड चैक पोस्ट के लिए ज़मीन ग्रहण करने की प्रक्रिया में तेज़ी लाने के आदेश दिए।कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने जल स्पलाई और सैनीटेशन, स्थानीय निकाय, लोक निर्माण विभाग, पर्यटन आदि विभागों जो मीटिंग में उपस्थित थे, के मुखियों को हिदायत दी कि डेरा बाबा नानक विकास अथॉरिटी अधीन इलाकों में चल रहे विकास कार्यों के लिए पूरा सहयोग दिया जाये जिससे सभी प्रोजैक्ट समय पर मुकम्मल किये जा सकें । इसी दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इन प्रोजेक्टों को भारतीय चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के संदर्भ में समय पर मुकम्मल करने और किसी भी हालत में चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन न होने को यकीनी बनाने के लिए कहा । मुख्यमंत्री ने अमृतसर-डेरा बाबा नानक रोड को चौड़ा करने और कम से कम 33 फुट कोलतार डालने के हुक्म दिए जिससे अमृतसर की ओर से आने वाली संगत को कोई दिक्कत न हो । प्रवक्ता ने बताया कि मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि डेरा बाबा नानक -फतेहगढ़ चूडिय़ाँ -बटाला रोड को मज़बूत किया जाना चाहिए। यह भी बताया गया कि राष्ट्रीय हाईवे अथॉरिटी ने बटाला-रामदास रोड पर कार्य पहले ही शुरू कर दिया है ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

two × five =

Most Popular

To Top