राहुल गांधी ने चुनाव में किया जीत का दावा साथ ही कहा कि गारंटी के साथ 22 करोड़ युवाओं को देंगे रोजगार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि कांग्रेस की न्याय योजना से युवाओं को रोजगार मिलेगा, जिससे अर्थव्यवस्था में नई जान आएगी। आज नई दिल्ली में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर युवाओं को व्यापार करने के लिए सरकारी अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी।