पंजाब

नामांकन के चौथे दिन 49 नामांकन दाखिल

चंडीगढ़ – लोक सभा चुनाव 2019 सम्बन्धित नामांकन भरने के चौथे दिन आज पंजाब राज्य के विभिन्न लोक सभा हलकों के लिए 49 नामंकन पत्र दाखि़ल किये गए, अब तक पंजाब राज्य के 13 लोक सभा हलकों के लिए नामांकन के बीते तीन दिनों के दौरान 58 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखि़ल किये गए थे और आज के 49 नामांकनों को मिला कर कुल नामांकन 107 हो गये हैं।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब डा. एस. करुणा राजू ने बताया कि लोक सभा हलका 01 -गुरदासपुर से जगदीश मसीह आज़ाद उम्मीदवार, अश्वनी कुमार सी.पी.आई. (एम.एल.) (लिब्रेशन) और पीटर मसीह आम आदमी पार्टी की तरफ से, लोक सभा हलका 02 -अमृतसर से कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के दसविन्दर की तरफ से नामांकन पत्र दाखि़ल किया गया। इसके अलावा लोक सभा हलका 03 -खडूर साहिब के लिए हिंदुस्तान शक्ति सेना के संतोख सिंह, पंजाब एकता पार्टी की परमजीत कौर खालड़ा और हरमनदीप सिंह, आज़ाद उम्मीदवार परमिन्दर सिंह, आज़ाद उम्मीदवार पायल, बहुजन समाज पार्टी (अम्बेदकर) के पूरन सिंह और आज़ाद उम्मीदवार सुखवंत सिंह की तरफ से, लोक सभा हलका 04 -जालंधर के लिए आम आदमी पार्टी के ज़ोरा सिंह सरोए और हरमनदीप सिंह सरोए, पीपलज़ पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के हरि मित्र, आज़ाद उम्मीदवार सुखदेव सिंह और बहुजन समाज पार्टी (अम्बेदकर) के तारा सिंह की तरफ से, लोक सभा हलका 05 -होशियारपुर (एस.सी.) के लिए आम आदमी पार्टी के रवजोत सिंह की तरफ से, लोक सभा हलका 06 -आनंदपुर साहिब से आज़ाद उम्मीदवार चरनदास, सी.पी.आई. (एम.एल.) (न्यू लिब्रेशन) के अवतार सिंह, राष्ट्रीय जन शक्ति पार्टी (सैकुलर) की सुरिन्दर कौर मांगट और बहुजन समाज पार्टी के सोढी विक्रम सिंह की तरफ से, लोक सभा हलका 07 -लुधियाना के लिए आज़ाद उमीदवार लाल चंद राव, कांग्रेस पार्टी के रवनीत सिंह और अनुपमा की तरफ से, लोक सभा हलका 08 -फतेहगढ़ साहिब (एस.सी) के लिए कांग्रेस पार्टी के अमर सिंह और कामिल अमर सिंह, शिरोमणि अकाली दल के दरबारा सिंह गुरू और रणजीत कौर गुरू, समाज अधिकार कल्याण पार्टी के गुरबचन सिंह, जय जवान जय किसान पार्टी की बलविन्दर कौर और आज़ाद उम्मीदवार लछमण सिंह की तरफ से, लोक सभा हलका 09 -फरीदकोट के लिए पंजाब एकता पार्टी के बलदेव सिंह, अपना समाज पार्टी के डा. स्वर्ण सिंह और समीक्षा सिंह की तरफ से, लोक सभा हलका 10 -फिऱोज़पुर के लिए हिंदुस्तान शक्ति सेना के नरेश कुमार और आज़ाद उम्मीदवार मनोज कुमार की तरफ से, लोक सभा हलका 11 -बठिंडा के लिए कांग्रेस पार्टी के अमरिन्दर सिंह राजा वडि़ंग और अमृता सिंह, हिंदुस्तान शक्ति सेना के सुखचैन सिंह भार्गव और आज़ाद उम्मीदवार नाहर सिंह की तरफ से, लोक सभा हलका 12 -संगरूर से आज़ाद उम्मीदवार बग्गा सिंह, हिंदुस्तान शक्ति सेना की राजवीर कौर, भारत प्रभात पार्टी के बलविन्दर सिंह संधू और आज़ाद उम्मीदवार गुरजीत सिंह और सरबजीत कौर की तरफ से और लोक सभा हलका 13 -पटियाला के लिए आम आदमी पार्टी की नीना मित्तल और अजय मित्तल, नवां पंजाब पार्टी के धर्मवीर गांधी और शिव सेना के अश्वनी कुमार की तरफ से नामांकन पत्र दाखि़ल किये गए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

17 − five =

Most Popular

To Top