चंडीगढ़ – भारतीय चुनाव आयोग द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व से सम्बन्धित कामों के टैंडर करने को परवानगी दे दी गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब डा. एस. करुणा राजू ने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व से सम्बन्धित कामों सम्बन्धी स्पष्टीकरण माँगा गया था जिनमें टैंडर जारी करने, टैंडर खोलने, काम की अलॉटमैंट, श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व से सम्बन्धित 7 कामों को शुरू करने की परवानगी के अलावा 21 अन्य कामों के टैंडर करने, टैंडर खोलने, काम की अलॉटमैंट शामिल था।उन्होंने बताया कि कमीशन की तरफ से आदर्श चुनाव आचार संहिता के पहलूओं को विचारने के बाद इन कामों सम्बन्धी परवानगी जारी कर दी है और यह परवानगी इस शर्त पर दी गई है कि कोई भी इस सम्बन्धी राजनैतिक लाभ लेने का यत्न न करे।