30 अपै्रल को होगी नामांकन पत्रों की जांच, 2 मई नामांकन वापिस लेने की आखिरी तारीख़
चंडीगढ़ – भारतीय चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव के मद्देनजऱ चुनाव कार्यक्रम की घोषणा 10 मार्च, 2019 को कर दी गई थी।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब डा. एस करुणा राजू ने बताया कि घोषित किए गए कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र दाखि़ल करने की प्रक्रिया 22 अपै्रल, 2019 (सोमवार) को नोटिफिकेशन जारी होने के साथ शुरू हो जायेगी और नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख़ 29 अप्रैल, 2019 (सोमवार) है। नामांकन पत्रों की जांच 30 अप्रैल, 2019 (मंगलवार) को होगी जबकि नामांकन पत्र वापिस लेने की आखिरी तारीख़ 2 मई, 2019 (गुरूवार) है।नामांकन पत्र जि़ला प्रशासनिक कॉम्पेलक्स में स्थित सम्बन्धित रिटर्निंग अधिकारी के दफ़्तर में सुबह 11 बजे से 3 बजे तक जमा करवाए जा सकते हैं। तारीख़ 27 अप्रैल, 2019 (शनिवार) और 28 अप्रैल, 2019 (रविवार) को नामांकन पत्र नहीं प्राप्त किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि लोकसभा हलका 01 गुरदासपुर के लिए डिप्टी कमिशनर गुरदासपुर -कम -रिटर्निंग अधिकारी के पास नामांकन पत्र भरना होगा जबकि 02 -अमृतसर के लिए डिप्टी कमिशनर अमृतसर -कम -रिटर्निंग अधिकारी के पास, 03 -खडूर साहिब के लिए डिप्टी कमिशनर तरन तारन -कम -रिटर्निंग अधिकारी के पास, 04 -जालंधर (एस.सी) के लिए डिप्टी कमिशनर जालंधर -कम -रिटर्निंग अधिकारी के पास, 05 – होशियारपुर (एस.सी.) के लिए डिप्टी कमिशनर होशियारपुर -कम -रिटर्निंग अधिकारी के पास, 06 -आनंदपुर साहिब के लिए डिप्टी कमिशनर रूपनगर -कम -रिटर्निंग अधिकारी के पास, 07 -लुधियाना के लिए डिप्टी कमिशनर लुधियाना -कम -रिटर्निंग अधिकारी के पास, 08 -फतेहगढ़ साहिब (एस.सी.) के लिए डिप्टी कमिशनर -कम -रिटर्निंग अधिकारी फतेहगढ़ साहिब के पास, 09 -फरीदकोट (एस.सी.) के लिए डिप्टी कमिशनर फरीदकोट -कम -रिटर्निंग अधिकारी, 10 -फिऱोज़पुर के लिए डिप्टी कमिशनर फिऱोज़पुर -कम -रिटर्निंग अधिकारी के पास, 11 -बठिंडा के लिए डिप्टी कमिशनर बठिंडा -कम -रिटर्निंग अधिकारी के पास, 12 -संगरूर के लिए डिप्टी कमिशनर संगरूर -कम -रिटर्निंग अधिकारी के पास और 13 पटियाला के लिए डिप्टी कमिशनर पटियाला -कम -रिटर्निंग अधिकारी के पास जमा करवाए जाएँ। तारीख़ 22 अप्रैल, 2019 से तारीख़ 29 अपै्रल, 2019 तक नामांकन पत्र कामकाज वाले दिनों के दौरान सुबह 11 बजे के बाद दोपहर 3 बजे तक जमा करवाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि नामांकन पत्र फॉर्म-ए में भरा जाना है और सम्बन्धित रिटर्निंग अधिकारी -कम -जि़ला चुनाव अधिकारी के पास इसकी रिक्त प्रतियां उपलब्ध हैं। टाईप किये हुए नामांकन पत्र निर्धारित प्रारूप में ही स्वीकार किये जाएंगे। डा. राजू ने कहा कि लोकसभा चुनाव लडऩे का इच्छुक उम्मीदवार देश के किसी भी लोकसभा हलके का रजिस्टर्ड वोटर होना चाहिए और चुनाव लडऩे के इच्छुक उम्मीदवार द्वारा रिटर्निंग अधिकारी को इस सम्बन्धी वोटर सूची में दर्ज अपने नाम वाले पन्नों की सत्यापित प्रति पेश करेगा।इसके इलावा भारत के संविधान के प्रति वफ़ादारी की शपथ या प्रतिज्ञा निर्धारित फॉर्म में सम्बन्धित रिटर्निंग अधिकारी या भारत चुनाव आयोग द्वारा तय व्यक्ति के समक्ष पेश करनी होगा। यह शपथ या प्रतिज्ञा नामांकन पत्रों की जांच से पहले करनी ज़रूरी है। मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब ने बताया कि तारीख़ 27 अप्रैल, 2019 जोकि महीने का चौथा शनिवार है नैगोशीएबल इंस्ट्रूमैंट्स एक्ट 1881 अधीन अवकाश वाला दिन है, जिस कारण इस दिन नामांकन पत्र नहीं प्राप्त किये जाएंगे। तारीख़ 28 अप्रैल, 2019 जो कि रविवार अवकाश वाला दिन है, जिस कारण इस दिन नामांकन पत्र नहीं प्राप्त किये जाएंगे।उन्होंने कहा कि राज्य में चुनाव के घोषित होने के साथ ही अदर्श चुनाव आचार संहिता 10 मार्च, 2019 को ही लागू हो गया था, जोकि चुनाव प्रक्रिया संपूर्ण होने तक जारी रहेगा। उन्होंने आगे बताया कि पंजाब में कुल 20374375 रजिस्टर्ड वोटर हैं, जिनमें 10754157 पुरुष, 9619711 महिलाएंं, 507 वोटर तृतीय लिंग, 68551 पी.डब्ल्यू.डी वोटर और 100285 सर्विस वोटर हैं। इसके अलावा राज्य में 14460 पोलिंग स्थानों पर 23213 पोलिंग बूथ स्थापित किये गए हैं, जिनमें से 249 क्रिटीकल, 719 सैंस्टिव और 509 हाईपर -सैंस्टिव हैं। पंजाब राज्य में मतदान वाले दिन 12002 बूथों से वेब-कास्टिंग की जायेगी।मतदान की प्रक्रिया तारीख़ 19 मई, 2019 (रविवार) को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। जबकि वोटों की गिनती तारीख़ 23 मई, 2019 (गुरूवार) को सुबह 8 बजे शुरू होगी।