मनोरंजन

पीएम मोदी के जीवन पर आधारित फिल्‍म पर निर्वाचन आयोग आज उच्‍चतम न्‍यायालय में रिपोर्ट करेगा पेश

निर्वाचन आयोग आज उच्‍चतम न्‍यायालय में अपनी रिपोर्ट प्रस्‍तुत करेगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित फिल्‍म पर प्रतिबंध जारी रखने संबंधी तर्क दिये जायेंगे।वरिष्‍ठ उपनिर्वाचन आयुक्‍त उमेश सिन्‍हा ने बताया कि निर्वाचन आयोग एक सीलबंद लिफाफे में सुप्रीम कोर्ट में आज अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। आयोग ने सर्वोच्‍च न्‍यायालय के आदेश पर अमल करते हुए फिल्‍म को खुद देखा। न्‍यायालय ने आयोग से मंगलवार को पीएम मोदी की जीवनी पर आधारित इस फिल्‍म को देखने के आदेश दिये थे और इसके जारी करने पर प्रतिबंध संबंधी निर्णय की सूचना देने को कहा था।मुख्‍य न्‍यायाधीश रंजन गोगोई और न्‍यायमूर्तियों-दीपक गुप्‍ता और संजीव खन्‍ना ने कहा कि वे आयोग की रिपोर्ट पर विचार करेंगे और मामले पर 22 अप्रैल को सुनवाई होगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

16 + 18 =

Most Popular

To Top