भाजपा मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर रहे भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव पर एक अज्ञात व्यक्ति ने जूता फेंका है।बीजेपी सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव पर एक अनजान शख्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जूता फेंका। राव साध्वी प्रज्ञा पर बीजेपी हेडक्वॉर्टर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, जब यह घटना हुई। आरोपी शख्स को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। आरोपी कानपुर का बताया जा रहा है। पुलिस फिलहाल उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है