पंजाब

पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा बारिश और तूफान के कारण फसलों को हुए नुकसान के आंकलन हेतु विशेष गिरदावरी का आदेश

चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में हाल ही में बिना मौसम की बारिश और तूफान के कारण फसलों को हुए नुकसान के आंकलन हेतु एक विशेष गिरदावरी का आदेश दिया है। फसलों के हुए नुक्सान पर चिंता प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री ने फसलों के नुक्सान का अंदाज़ा लगाने के लिए ज़रूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं जिससे प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द फसलों के नुक्सान का बनता मुआवज़ा दिया जा सके।सम्बन्धित विभागों और अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए मुख्यमंत्री ने उनको बिना किसी देरी से गिरदावरी का काम शुरू करने के लिए कहा है। मौसम की खऱाबी के कारण फसलों के हुए नुक्सान के लिए विशेष गिरदावरी करने की प्रक्रिया शुरू की गई है एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री ने प्राथमिकता के आधार पर यह अनुमान लगाने के निर्देश दिए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

fourteen + nineteen =

Most Popular

To Top