भारत

गुजरात में बेमौसम की बरसात और तूफान से हुए नुकसान पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख

गुजरात के कई हिस्सों में बेमौसम की बरसात औऱ तूफान से भारी नुकसान हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तूफान के कारण हुए नुकसान पर दुख जताया है।अपने ट्वीट संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रशासन स्थिति पर करीब से नज़र रख रहा है। प्रभावित लोगों को ज़रुरी सहायता दी जा रही है। प्रधानमंत्री ने गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश और तूफान में मारे गए लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। इसके अलावा घायलों को 50-50 हजार रुपये के मुआवजे का भी ऐलान किया गया है।कल दोपहर से राज्य के कई हिस्सों में मौसम में हुए अचानक बदलाव से लोग प्रभावित हुए हैं। तेज़ आंधी औऱ तूफान के कारण कम से कम 9 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

13 − six =

Most Popular

To Top