भारत

करतारपुर गलियारे पर भारत-पाकिस्तान बातचीत

करतारपुर कोरिडॉर के मसले पर भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों में बातचीत हुई, जिसमें भारत ने लंबित तकनीकी मुद्दों के समाधान पर जोर दिया, जिस पर पाकिस्तान भी राजी हुआ।पाकिस्तान और भारत के अधिकारियों ने करतारपुर कॉरिडोर के लिए रूपरेखा पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को तकनीकी बैठक की। दोनों तरफ के तकनीकी विशेषज्ञों और विदेश कार्यालय के अधिकारियों ने जीरो प्वाइंट , करतारपुर में हुई चर्चा में भाग लिया। भारत ने लंबित तकनीकी मुद्दों के समाधान पर  जोर दिया जिसे पाकिस्तान ने स्वीकार कर लिया। कॉरिडोर का काम तेजी से चल रहा है। दरअसल पिछले साल  नवंबर में एक अहम कदम उठाते हुए भारत और पाकिस्तान ने सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव से जुड़े ऐतिहासिक गुरुद्वारा दरबार साहिब को गुरदासपुर में डेरा बाबा नानक तक जोड़ने के लिए करतारपुर कॉरिडोर बनाने पर सहमति जताई थी। पाकिस्तान भारतीय सीमा से करतारपुर में गुरुद्वारा दरबार साहिब तक कॉरिडोर का निर्माण करेगा जबकि पंजाब के गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक से सीमा तक दूसरे हिस्से का निर्माण भारत करेगा।  

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

4 × five =

Most Popular

To Top