व्यापार

विजीलैंस ने मार्च महीने के दौरान 15 कर्मचारी और 4 प्राईवेट व्यक्ति रिश्वत लेते दबोचे

रिश्वत के मामलों में 8 पुलिस मुलाजिमों को किया गिरफ़्तार

चण्डीगढ़ – पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के अंतर्गत मार्च महीने के दौरान कुल 14 छापे मारकर 15 सरकारी मुलाजिमों और 4 प्राईवेट व्यक्तियों को विभिन्न मामलों में रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है, जिनमें पुलिस विभाग के 8, राजस्व विभाग के 5 और अन्य विभिन्न विभागों के 2 मुलाजि़म शामिल हैं। इस सम्बन्धी चीफ़ डायरैक्टर-कम-ए.डी.जी.पी विजीलैंस ब्यूरो पंजाब बी.के. उपल ने कहा कि इस दौरान ब्यूरो ने सार्वजनिक सेवाओं और दूसरे क्षेत्रों में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए अपनी पूरी कोशिश की। इस दिशा में विजीलैंस के जाँच अधिकारियों ने राज्य की विभिन्न अदालतों में चलते मुकद्मों के दौरान दोषियों को न्यायिक सज़ाएं दिलाने के लिए पुख़्ता पैरवी की।उन्होंने बताया कि पिछले महीने के दौरान ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार सम्बन्धी मामलों के 11 चालान विभिन्न विशेष अदालतों में पेश किये गए। इसी महीने सरकारी कर्मचारियों के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार के मामलों में और गहराई से जांच करने के लिए एक विजीलैंस जाँच भी दर्ज की गई।अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि विजीलैंस द्वारा दर्ज किये एक केस में पिछले महीने पी.एस.पी.एल भोगपुर, जालंधर में तैनात एस.डी.ओ सरबजीत सिंह को अदालत द्वारा 3 साल की कैद और 20,000 रुपए का जुर्माने की सज़ा सुनाई गई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

two × four =

Most Popular

To Top