व्यापार

विजीलैंस द्वारा 20,000 की रिश्वत लेता पटवारी काबू

चंडीगढ – पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा राजस्व हलका दोलो नंगल, जि़ला अमृतसर में तैनात पटवारी रवीन्द्र सिंह को 20,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया गया।पटवारी हरविन्दर सिंह को शिकायतकर्ता जसवंत सिंह निवासी ईशर नगर, जि़ला लुधियाना की शिकायत पर 20,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उक्त पटवारी द्वारा उसकी माता के देहांत के बाद ज़मीन का इंतकाल उसके और उसके पिता के नाम करने के बदले 35,000 रुपए की माँग की गई है और सौदा 30,000 रुपए में तय हुआ है।विजीलैंस द्वारा शिकायत की जांच-पड़ताल के उपरांत उक्त दोषी पटवारी को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में पहली किश्त के 20,000 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ लिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोषी के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत अमृतसर स्थित विजीलैंस ब्यूरो के थाने में मुकद्मा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

3 × two =

Most Popular

To Top