संसार

अमेरिका की आंतरिक सुरक्षा मंत्री किर्स्टजेन निल्सन ने दिया इस्तीफा

अमेरिका की आंतरिक सुरक्षा मंत्री किर्स्टजेन निल्सन ने इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। उन्हें प्रस्तावित सीमा दीवार को लागू करने और अप्रवासी परिवारों को अलग करने के लिए जिम्मेदार माना गया था।अमेरिका की आंतरिक सुरक्षा मंत्री किर्स्टजेन निल्सन ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। निल्सन ने कहा कि आंतरिक सुरक्षा विभाग में काम करना उनके लिए सम्मान की बात है। इसके साथ ही उन्होंने सहकर्मियों की सेवा, समर्पण और प्रतिबद्धता की सराहना भी की। राष्ट्रपति ट्रंप की विवादास्पद सीमा नीति का बचाव करने के लिए उनकी काफी आलोचना हुई।इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि उनकी जगह पर अस्थायी तौर पर उत्पाद एवं सीमा सुरक्षा कमिश्नर केविन मैकअलीनन काम करेंगे। निल्सन के विभाग को प्रस्तावित सीमा दीवार को लागू करने और अप्रवासी परिवारों को अलग करने के लिए जिम्मेदार माना गया। उन्होंने इस्तीफे का कारण तो नहीं बताया लेकिन इतना जरूर कहा कि इस्तीफा देने का यह सही समय है ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

four × 5 =

Most Popular

To Top