दिल्ली

आतंकी फंडिग के मामले में अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक से NIA करेगी पूछताछ

आतंकी फंडिग के मामले में अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक को एनआईए के समक्ष आज पेश होना है। मीरवाइज इस पूछताछ के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैँ अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक को आज दिल्ली में एनआईए के समक्ष पेश होना है। मीरवाइज इस पूछताछ के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैँ। एनआईए मीरवाइज से टेरर फंडिंग के सिलसिले में पूछताछ करना चाहती है। इसके लिए उसने हाल में उन्हें समन भेजा था। इससे पहले एनआईए मीरवाइज को दो बार समन भेज चुकी है।लेकिन कश्मीर के इस अलगाववादी नेता ने दिल्ली में अपनी सुरक्षा का हवाला देते हुए आने से इनकार कर दिया था। मीरवाइज ने कहा था कि वह एनआईए को सहयोग करने के लिए तैयार हैं, लेकिन पूछताछ दिल्ली के बजाय श्रीनगर में होनी चाहिए। श्रीनगर में पूछताछ की मीरवाइज की मांग को एनआईए ने खारिज कर दिया था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

two × four =

Most Popular

To Top