भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। सकंल्प पत्र जारी करने के दौरान अमित शाह और राजनाथ सिंह के अलावा कई वरिष्ठ नेता भी मौजुद रहे। प्रधानमंत्री ने कहा संकल्प पत्र में वंचितों, गरीबों यानि अंतोदय पर ज़ोर दिया जाएगा।भाजपा ने आज लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। इस संकल्प पत्र को वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने जारी किया। दरअसल, 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र बनाने के लिए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक समिति बनाई थी और जिसमें उनके साथ 12 अन्य लोगों को भी नामित किया था। इस संकल्प पत्र को बहुआयामी बनाने के लिए 12 श्रेणियों में विभाजित किया गया था। प्रधानमंत्री ने कहा संकल्प पत्र में वंचितों, गरीबों यानि अंतोदय पर ज़ोर दिया जाएगा।