संसार

ट्रंप ने दी मेक्सिको सीमा बंद करने की चेतावनी

वॉशिंगटन – अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने मेक्सिको सीमा बंद करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो इसका मतलब पूरे कारोबार से हो सकता है। अमेरिका राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने मेक्सिको सीमा बंद करने की दी चेतावनी। अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि मेक्सिको के प्राधिकारी अगर अवैध आव्रजन नहीं रोकते हैं तो अमेरिका अपनी दक्षिणी सीमा अगले सप्ताह बंद कर देगा। फ्लोरिडा में संवाददाताओं के एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा, ‘मैं मजाक नहीं कर रहा हूं, इसका मतलब पूरे कारोबार से हो सकता है।’

इस कदम से दोनों देशों की आर्थिक हालात प्रभावित हो सकते हैं। ट्रंप ने कहा, ‘हम इसे लंबे समय के लिए बंद करेंगे।’ अमेरीकी राष्ट्रपति ट्रंप मेक्सिको से अवैध आव्रजन को रोकने के लिए पिछले दो साल से ज्यादा समय से मेक्सिको की सीमा पर दीवार बनाने का वादा करते आ रहे हैं, लेकिन कांग्रेस इसके लिए धन मुहैया कराने के खिलाफ है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

seventeen − 11 =

Most Popular

To Top