बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक बहुमंज़िला इमारत में भीषण
आग लगने से 19 लोगों की मौत हो गई वहीं दर्जनों लोग इस दुर्घटना में घायल
हो गए
बांग्लादेश की राजधानी ढाका के बनानी इलाके में
बृहस्पतिवार को 22 मंजिली इमारत में भीषण आग लग जाने से 19 लोगों की मौत हो
गयी और दर्जनों लोग घायल हो गये। घटना बृहस्पतिवार दोपहर की है। इमारत में
कपड़ों और इंटरनेट सेवा देने वाली कई दुकानें हैं। अग्निशमन अधिकारियों ने
बताया कि इमारत की आठवीं मंजिल पर लगी आग अन्य मंजिलों तक पहुंच गई। आग
लगने का कारणों का अभी पता नहीं चला है।