खेल

अज़लन शाह कप हॉकी में भारत ने कनाडा को 7-3 से हराया

मनप्रीत सिंह की हैट्रिक की बदौलत भारतीय हॉकी टीम ने सुल्तान अजलान शाह हॉकी कप में कनाडा को 7-3 से हरा दिया है.

भारत की तरफ से मनप्रीत सिंह 20वें, 27वें और 29वें मिनट में गोल किए. वहीं वरुण कुमार अमित रोहिदास, विवेक प्रसाद और निलकांत शर्मा ने एक-एक गोल किए. भारत की यह टूर्नामेंट में चार मैचों में तीसरी जीत है. एक मैच ड्रॉ रहा था.

इससे पहले भारतीय हॉकी टीम ने मंगलवार को मेजबान मलयेशिया को 4-2 से पराजित किया था. इस जीत के साथ भारत फाइनल में स्थान बनाने के करीब पहुंच गया है. अंतिम ग्रुप मुकाबले में भारत का सामना शुक्रवार को पोलैंड से होगा.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

three × three =

Most Popular

To Top