19 अप्रैल को शादी करने जा रहे हैं मलाइका-अर्जुन, लेकिन क्रू को मिले मुंह बंद रखने के निर्देश
बॉलीवुड
– 2019 में भी शादी की शहनाईयां फिर से गूंजने वाली हैं। इस बार नम्बर है
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का। मलाइका और अर्जुन को सबसे पहले हाथों में
हाथ डाले हुए मिलान में देखा गया था। इसके पहले मलाइका और अरबाज का 2017
में तलाक हो गया था।
खबर है कि दोनों अगले महीने यानी अप्रैल
में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। करीना कपूर और उनकी बेस्ट फ्रेंड
अमृता अरोड़ा, मलाइका की ब्राइड्समेड होंगी। हालांकि उनके डिजाइनर, क्रू और
अन्य लोगों को मुंह बंद रखने की सख्त हिदायत मिली है। हालांकि मलाइका या अर्जुन की तरफ से शादी की आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं हुई है। उनके फैन्स इसका इंतजार कर रहे हैं।
ये
लवबर्ड्स 19 अप्रैल को शादी कर सकता है। खबर के अनुसार शादी में बुलाए
जाने वाले मेहमानों की लिस्ट भी फाइनल हो गई है। इनमें दोनों के क्लोज
फ्रैंड्स शामिल हैं। दोनों ने ही अपने कर्मचारियों को पूरी तरह से चुप रहने
के सख्त निर्देश दिए हैं। उनकी मुख्य टीम- जिसमें हेयर स्टाइलिस्ट, मेकअप
आर्टिस्ट शामिल हैं।