राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को क्रोएशिया की राजधानी ज़ाग्रेब में क्रोएशिया-इंडिया बिजनेस फोरम को संबोधित किया.
राष्ट्रपति
ने क्रोएशियाई उद्योगपतियों को भारत में निवेश करने के लिए आमंत्रित करते
हुए कहा कि वे भी भारत की विकास गाथा का हिस्सा बने. साथ ही राष्ट्रपति ने
मेक इन इंडिया, क्लीन इंडिया, डिजिटल इंडिया जैसे सरकारी कार्यक्रमों में
साझेदार बनने का आह्वान किया.