व्यापार

विजय माल्या के शेयरों की बिक्री से वसूले गए 1,008 करोड़

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के बाद एसबीआई के नेतृत्व वाले बैंकों के समूह को 1,008 करोड़ रुपये के एनपीए की वसूली करने में मदद मिली है, बुधवार को विशेष अदालत (पीएमएलए) के सख्त निर्देशों के बाद विजय माल्या की यूनाइटेड ब्रेवरीज लिमिटेड (यूबीएल) के शेयरों की बिक्री की गई. इससे बैंकों के कंसोर्टियम को 1008 करोड़ रुपये मिले हैं.

जांच एजेंसी ईडी को किंगफिशर एयरलाइंस लिमिटेड (केएफएएल) और विजय माल्या मामले की जांच में पता चला था कि यूनाइटेड ब्रुअरीज लिमिटेड (यूबीएल) से संबंधित शेयर्स और कई अन्य संपत्तियां येस बैंक के पास गिरवी रखी हुई हैं. ईडी को यह भी पता चला कि ऋण की राशि का भुगतान पहले ही केएफएएल की ओर से कर दिया गया था. केवल ऋण की न्यूनतम राशि ही बकाया थी. गिरवी रखे गए शेयर के साथ अन्य संपत्तियां येस बैंक के पास प्रतिज्ञा के तहत नामांकित रखे गए थे. ईडी को इन शेयरों को फ्रीज करने के लिए पीएमएलए की स्पेशल कोर्ट के समक्ष आवेदन करना पड़ा.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

sixteen − eight =

Most Popular

To Top