व्यापार

एपल ने की न्यूज प्लस, टीवी+ , स्ट्रीमिंग और 3% कैशबैक वाली पेमेंट-कार्ड सेवा लॉन्च

कैलिफोर्निया स्थित स्टीव जॉब्स थिएटर में एपल के शो टाइम इवेंट में सोमवार देर रात कंपनी ने पेमेंट के लिए एपल पे, एपल कार्ड, एपल टीवी, वीडियो स्ट्रीमिंग और खबरों के लिए एक नई सेवा ‘न्यूज प्लस’ लॉन्च की।

सीईओ टिम कुक ने कहा कि हम अपने प्रॉडक्ट के जरिए वर्ल्ड क्लास सेवाएं दे रहे हैं और अब सर्विसेज भी उसी स्तर की होंगी। उन्होंने कहा कि एपल का न्यूज ऐप दुनिया में नंबर वन है और अब इसमें न्यूज प्लस की खूबियां भी जुड़ रही हैं जिसमें दुनियाभर की 300 सर्वश्रेष्ठ मैगजीन का कंटेंट भी मिलेगा। कंपनी का नई एपल पे सेवा और एपल कार्ड के जरिए 2019 में करीब 10 अरब ट्रांजेक्शन का लक्ष्य है। आईफोन से एपल पे के जरिए पेमेंट करने पर डेली 2% कैशबैक और एपल कार्ड से खरीदारी पर 3% कैशबैक मिलेगा।

एपल ने बिना नंबर वाला क्रेडिट कार्ड भी लॉन्च किया है जिस पर 1% कैशबैक मिलेगा। शुरुआत में ये सेवाएं सिर्फ अमेरिका में मिलेंगी। बाद में लंदन, मॉस्को, टोक्यो, शिकागो जैसे तमाम बड़े शहरों में आईफोन से एक्सेस की जा सकेंगी। सीईओ कुक ने कहा कि एपल पे की शुरुआत अमेरिका के पोर्टलैंड शहर से हो रही है। बाद में इसे शिकागो और न्यूयॉर्क में लॉन्च किया जाएगा। पेमेंट सर्विस के लिए ग्राहक को अपने आईफोन से साइन-अप करना होगा और उसे कार्ड का सॉफ्टवेयर वर्जन मिल जाएगा जिसके बाद वह उसे इस्तेमाल कर सकेगा। एपल पेमेंट सेवा में कस्टमर्स को रियल कैश मिलेगा जिसे वह किसी और को भेज सकेगा और अन्य ट्रांजेक्शन में खर्च पाएगा। एपल पे की वाइस प्रेसिडेंट जेनिफर बैली ने बताया कि एपल पे एक विशेष क्रेडिट कार्ड की तरह है और ये वॉलेट ऐप के अंदर रहेगा। पेमेंट सर्विस के लिए ग्राहक को अपने आईफोन से साइन-अप करना होगा और कुछ ही मिनट में उसे कार्ड का सॉफ्टवेयर वर्जन मिल जाएगा जिसके बाद वह उसे इस्तेमाल कर सकेगा।

एपल न्यूज प्लस का मंथली सब्सक्रिप्शन करीब 700 रुपए (9.99 डॉलर) होगा। न्यूज प्लस में टाइम और वॉल स्ट्रीट जर्नल होंगे, पर न्यूयॉर्क टाइम्स और वॉशिंगटन पोस्ट नहीं होंगे। लॉन्च हुई चार सेवाओं में से टीवी+, गेम्स और न्यूज सेवाएं भारत में साल के अंत तक मिलेंगी। एपल ने एक अनूठा क्रेडिट कार्ड भी लॉन्च किया है जिस पर सिर्फ ग्राहक का नाम लिखा होगा। इस पर कोई नंबर, सीवीवी कोड, एक्सपायरी डेट नहीं होंगे और ग्राहक को सिग्नेचर भी नहीं करने होंगे। दुनियाभर में जहां भी एपल पे एक्सेस होगा वहां इस कार्ड से ट्रांजेक्शन किया जा सकेगा। इसमें ट्रैकिंग और बजटिंग करने के फीचर्स भी हैं। एपल ने कार्ड सेवा के लिए गोल्डमैन सैक्स के साथ साझेदारी की है और पेमेंट प्रोसेसिंग के लिए इसे मास्टरकार्ड की सेवाएं मिलेंगी। एपल कार्ड में कोई इंटरनेशनल फी, कोई लेट फी और किसी भी तरह की साइन-अप फीस भी नहीं लगेगी और ये पूरी तरह से मुफ्त होगा।

इस सर्विस में लाइव चैनल भी होंगे जिन्हें एपल टीवी चैनल नाम दिया गया है। यूजर्स इसके जरिए शोटाइम, अमेजन प्राइम और एचबीओ की स्ट्रीमिंग सर्विस का कंटेंट भी देख सकेंगे। एपल के एप्लिकेशन वाइस प्रेसीडेंट रॉजर रॉजनर ने कहा कि, न्यूज प्लस मैग्जीन पर कुल सब्सक्रिप्शन शुल्क करीब 8000 डॉलर होता है, लेकिन हम सिर्फ 9.99 डॉलर में देंगे।

न्यूज प्लस पर एपल यूजर्स के लिए पहला महीना मुफ्त रहेगा। इसके बाद सब्सक्रिप्शन पर सेवाएं मिलेंगी। न्यूज प्लस के साथ वॉल स्ट्रीट जर्नल का कंटेंट तो मिलेगा लेकिन न्यूयॉर्क टाइम्स और वॉशिंगटन पोस्ट ने एपल से टाई-अप नहीं किया है। ये आईफोन और आईपैड गेम्स के लिए सितंबर के बाद शुरू होने वाली पेड सब्सक्रिप्शन सेवा है। इसमें 100 से ज्यादा नए गेम्स होंगे जो बिना विज्ञापन के चलेंगे। इनमें से हर एक गेम वर्ल्ड क्लास क्वालिटी का होगा और ऑफलाइन चलेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

5 × 3 =

Most Popular

To Top