संसार

वेनेजुएला संकट: राजधानी समेत कई शहरों में बिजली गुल

वेनेजुएला की राजधानी कराकास समेत कई दूसरे शहर कुछ दिनों से बिजली गायब है. इसकी वजह से बिजली से चलने वाले पंपों ने काम करना बंद कर दिया है और लोगों के घरों तक पानी पहुंचना बंद हो गया है.

वेनेजुएला के लोग इससे पहले राजनीतिक संघर्ष की वजह से दवाइयों और खाने-पीने के सामान की कमी से जूझ रहे थे. जारी राजनीतिक संकट के बीच सरकार से लेकर विपक्षी दल दोनों बिजली संकट के लिए एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. सोमवार को कुछ जगह पर बिजली बहाल की गई लेकिन प्रशासन का कहना है कि ये उनकी बिजली व्यवस्था पर अटैक किया गया है.

गौरतलब है कि वेनेजुएला में भीषण आर्थिक और राजनीतिक संकट चल रहा है. राष्ट्रपति मादुरो ने आरोप लगाया है कि अमेरिका गुआइदो को कठपुतली नेता के रूप में स्थापित करने के लिए वेनेजुएला में तख्तापलट की कोशिश कर रहा है. इधर रूस, चीन और कई अन्य देशों ने मादुरो को वेनेजुएला के एकमात्र वैध राष्ट्रपति के रूप में अपना समर्थन व्यक्त किया है.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

eighteen + four =

Most Popular

To Top