पूर्वी बोलीविया इन दिनों भीषण बाढ़ की विभीषिका से होकर गुजर
रहा है. सेंटा क्रूज शहर में नदियों ने अपने किनारे तोड़ दिए हैं और बाढ़
का पानी लोगों के घरों में घुस गया है.
बाढ़ से करीब 38 हजार परिवार प्रभावित हुए हैं. हेलीकॉप्टर के माध्यम से लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है. बोलीविया के रक्षा मंत्री के मुताबिक 6 टन मानवीय सहायता प्रभावित इलाकों तक पहुंचाई गई है.