भारत

लोकसभा चुनाव: मेनका और वरूण गांधी की सीटों की अदला बदली

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए 39 और उम्मीदवारों की सूची की जारी. मेनका गांधी और वरूण गांधी की सीटें आपस में बदली. जयप्रदा होंगी रामपुर से मैदान में. कांग्रेस ने भी जारी की 3 उम्मीदवारों की नई सूची.

भारतीय जनता पार्टी ने आम चुनाव 2019 के लिए 39 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। जारी की गई सूची में 29 नाम उत्तर प्रदेश से हैं तो 10 नाम पश्चिम बंगाल से हैं। लिस्ट में मेनका गांधी और वरुण गांधी की सीटों को बदला गया है। इस बार मेनका गांधी सुल्तानपुर से तो वहीं वरुण गांधी पीलीभीत से चुनावी मैदान में होंगे।

उत्तर प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे चंदौली से, वीरेंद्र सिंह मस्त बलिया से, रीता बहुगुणा जोशी इलाहाबाद से, रामशंकर कठेरिया इटावा से, जया प्रदा रामपुर से, जगदंबिका पाल डुमरियागंज से, मनोज सिन्हा गाजीपुर से, साध्वी निरंजन ज्योति फतेहपुर से और सत्यदेव पचौरी कानपुर से मैदान में होंगे. पश्चिम बंगाल के 10 प्रत्याशियों में हुमांयू कबीर मुर्शिदाबाद से, जॉय बैनर्जी उलबेरिया से और रांती देब सेनगुप्ता हावड़ा से चुनाव लड़ेंगे.

इससे पहले मंगलवार को अभिनेत्री और सांसद रहीं जया प्रदा ने अपनी नई पारी भाजपा के साथ शुरु की है। कई सालों तक अलग अलग पार्टियों का हिस्सा रहकर राजनीति करने वाली जया प्रदा बीजेपी में शामिल हो गई। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र यादव और अनिल बलूनी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जया प्रदा इस बार भाजपा के टिकट पर रामपुर से सपा नेता आजम खान के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरेंगी।

उधर कांग्रेस ने गुजरात के लिए दो और उत्तर प्रदेश के लिए एक उम्मीदवार की घोषणा की है। दिल्ली में अभी भी आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस पार्टी के गठबंधन को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

seventeen + 15 =

Most Popular

To Top