मनोरंजन

दीपिका पादुकोण ने फिल्म ‘छपाक’ का किया लुक शेयर

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपकमिंग फिल्म ‘छपाक’ से अपना लुक शेयर किया है। दीपिका के इस लुक को देखकर फैन्स हो या बॉलीवुड सेलेब्स सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं। एसिड अटैक का दर्द झेल चुकीं कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने भी दीपिका की तारीफ करते हुए ट्वीट किया है। 

रंगोली ने ट्वीट कर लिखा, ‘दुनिया में चाहे कितना भी अन्याय या भेदभाव हो, जिससे हम नफरत करते हैं उसे उसकी तरह जवाब नहीं देना चाहिए। यह लुक काबिल-ए-तारीफ है दीपिका पादुकोण और मेघना गुलजार, एक एसिड अटैक सर्वाइवर के तौर पर मैं इस फिल्म की सबसे बड़ी चीयरलीडर हूं…’छपाक’।

दीपिका पादुकोण का लुक देखकर चौंके पति रणवीर सिंह। लेकिन इस बीच सभी को रणवीर सिंह के कमेंट का इंतजार था जो कि अब सामने आ गया है। रणवीर ने दीपिका के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘ये एकदम असाधारण सा दृश्य है। मुझे तुम पर गर्व है बेबी…आई लव यू। जाओ रॉक करो।’ बता दें कि रंगोली भी एसिड अटैक का दर्द झेल चुकी हैं। कंगना ने अपनी बहन का इस दौरान पूरा साथ दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

six + nine =

Most Popular

To Top