संसार

माली में सबसे बड़ा हमला, 100 से ज्यादा लोगों की मौत

मध्य माली के पियूल समुदाय के एक गांव में पारंपरिक शिकारी समुदाय डोगोन के हमले में शनिवार को 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।
मध्य माली के पियूल समुदाय के एक गांव में पारंपरिक शिकारी समुदाय डोगोन के हमले में शनिवार को कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई। एक सैन्य सूत्र ने कहा कि पियूल गांव में पारंपरिक शिकारियों ने ओगोसागोउ गांव में हमला करके कम से कम 100 आम लोगों की हत्या कर दी। पास के ओउनकोरो के मेयर चेक हरौना संकारे ने मरने वालों की संख्या की पुष्टि की।    

माली के मध्य हिस्से में शनिवार को हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग करते हुए कम से कम 100 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। घटनास्थल के करीबी शहर बंकास के मेयर गुइंदो ने घटना की पुष्टि करते हुए इसे क्षेत्र में जातीय और जिहादी हिंसा के कारण होने वाला आज तक का सबसे बड़ा हमला करार दिया है।

ओगोसागू गांव में हुए इस हमले का कारण माली में चल रही हिंसा का हल तलाशने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रतिनिधिमंडल के आगमन को माना जा रहा है। इस हिंसा में पिछले साल सैकड़ों लोग मारे गए थे और यह पश्चिमी अफ्रीका के समूचे साहेल क्षेत्र में फैल चुकी है।

मेयर गुइंदो ने कहा, पारंपरिक दोंजो शिकारी की वेशभूषा पहनकर पहुंचे हमलावरों ने सुबह 4 बजे के करीब ओगोसागू को घेरकर उस पर हमला बोला। वहां बड़ी संख्या में मौत हुई हैं और पूरा गांव ध्वस्त हो गया है। ओगोसागू के एक ग्रामीण ने बताया कि यह हमला अलकायदा से जुड़े उस संगठन के खिलाफ बदले की कार्रवाई था, जिसने शुक्रवार को पिछले सप्ताह हुए हमले में 23 सैनिकों को मारने की जिम्मेदारी ली थी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

thirteen − six =

Most Popular

To Top