चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज पूर्व विधायक और सी.पी.आई. (एम) के पूर्व प्रांतीय सचिव प्रो. बलवंत सिंह के देहांत पर दुख प्रकट किया है जो संक्षिप्त बीमारी के बाद आज सुबह यहाँ अपने निवास स्थान पर चल बसे। वह 82 वर्ष के थे।अपने शौक संदेश में मुख्यमंत्री ने प्रो. बलवंत सिंह को जनता का नेता बताया जिन्होंने जीवन भर समाज के दबे-कुचले वर्गों ख़ासकर औद्योगिक कामगारों के हितों की रक्षा के लिए अथक कार्य किये। दुखी परिवार के सदस्यों और सगे-सबंधियों के साथ दिली हमदर्दी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने अकाल पुरुष के समक्ष उनको यह ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करने और दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने के लिए प्रार्थना की।