संसार

ब्रेक्ज़िट को लेकर भ्रम की स्थिति

सांसदों के नया प्रस्ताव देने पर विचार, ब्रिटेन को 29 मार्च तक यूरोपीय संघ से बाहर निकलना है

ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमन्स के अध्यक्ष जॉन बर्को ने ब्रेक्सिट योजना पर आगे किसी भी वोटिंग से इंकार करते हुए कहा है कि जब तक सांसद कोई नया प्रस्ताव नहीं दे देते तब तक इस पर मतदान नहीं किया जाएगा। इससे प्रधामंत्री थेरेसा मे के ब्रेक्सिट योजना को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। बर्कों ने कहा कि वह तीसरी बार मतदान की अनुमति नहीं देंगे क्योंकि बीते सप्ताह सांसद इसे खारिज कर चुके हैं। यह स्थिति इसलिए भी महत्वपूर्ण हो गई है क्योंकि अब ब्रिटेन को यूरोपीय यूनियन से अलग होने में केवल 11 दिन का समय बाकी है। ब्रिटेन को 29 तारीख तक यूरोपीयन यूनियन से बाहर निकलना है जिसके चलते संवैधानिक संकट जैसी स्थिति बन रही  है।  प्रधानमंत्री थेरेसा मे ब्रेक्सिट डील पर यूरोपियन यूनियन से बात तभी कर सकती है जब उन्हें सांसदों का समर्थन प्राप्त हो, जबकि ब्रिटेन की संसद दो बार इसके खिलाफ मतदान कर चुकी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

9 + thirteen =

Most Popular

To Top