न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में दो मस्जिदों में सामूहिक
गोलीबारी में 50 लोगों के मारे जाने के बाद न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री
जैसिंडा अर्डर्न ने कहा है कि वे देश में नए बंदूक कानूनों की घोषणा
करेंगी।
न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में दो मस्जिदों
में सामूहिक गोलीबारी में 50 लोगों के मारे जाने के बाद न्यूजीलैंड की
प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने कहा है कि वे देश में नए बंदूक कानूनों की
घोषणा करेंगी। हमलावर 28 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई नागरिक ब्रेंटन टैरंट पर
शनिवार को हत्या का आरोप लगाए गए थे। टारेंट को रिमांड पर ले लिया गया है
और 5 अप्रैल को उसे एक बार फिर अदालत में पेश किया जाएगा। प्रधानमंत्री
अर्डर्न ने कहा कि हमले की जांच अलग तरीके से की जा सकती है। प्रधानमंत्री
ने न्यूजीलैंड में सभी बंदूक मालिकों को अपने हथियारों को आत्मसमर्पण करने
की भी अपील की है।