खेल

अविनाश सेबल ने विश्व स्टीपलचेस चैम्पियनशिप के लिये क्वालीफाई किया

स्टीपलचेस खिलाड़ी अविनाश सेबल ने अपना ही राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़ते हुए विश्व चैम्पियनशिप के लिये क्वालीफाई कर लिया जबकि फर्राटा स्टार हिमा दास ने फेडरेशन कप में सोमवार को महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। हिमा आखिरी दिन एशियाई चैम्पियनशिप मार्क हासिल करने में नाकाम रही ।

महाराष्ट्र के सेबल ने पुरूषों की 3000 मीटर स्टीपलचेस में 8 : 28 . 94 का रिकार्ड समय निकालकर जीत दर्ज की। जिंसन जानसन और राजीव अरोकिया ने पुरूषों की 1500 और 400 मीटर दौड़ में एशियाई चैम्पियनशिप के लिये क्वालीफाई किया । हेप्टाथलन में स्वप्ना बर्मन ने भी क्वालीफाई कर लिया।

वहीं बारहवीं की परीक्षा के कारण एक महीने अभ्यास से ब्रेक लेने वाली हिमा ने 52 . 88 सेकंड का समय निकाला लेकिन 52.75 सेकंड का क्वालीफाइंग मार्क नहीं छू सकी। उसके पिछले रिकार्ड और काबिलियत को देखते हुए हालांकि उसे एशियाई चैम्पियनशिप टीम में जगह मिल जायेगी।

कर्नाटक की एम आर पूवम्मा को रजत और गुजरात की सरिताबेन गायकवाड़ को कांस्य पदक मिला। राष्ट्रीय रिकार्डधारी दुती चंद 100 मीटर दौड़ जीतने में कामयाब रही लेकिन एशियाई चैम्पियनशिप के लिये क्वालीफाई नहीं कर सकी ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

eighteen − two =

Most Popular

To Top