मनोरंजन

साइना नेहवाल की बायोपिक से बाहर हुईं श्रद्धा कपूर, परिणीति चोपड़ा ने किया रिप्लेस

बॉलीवुड – बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आजकल अपनी फिल्म साहो की शुटिंग में बिजी हैं। श्रद्धा इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार प्रभाष के अपोजिट नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के बाद श्रद्धा कपूर लंबे समय से ‘साइना नेहवाल की बायोपिक फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही थी। लेकिन अब खबर है कि ‘साइना नेहवाल की बायोपिक’ में श्रद्धा कपूर ने काम करने से इंकार कर दिया है। खबर ये भी है कि इस फिल्म में श्रद्धा की जगह परिणीति चोपड़ा ये रोल निभाएंगी।
कई महीनों तक बैडमिंटन की ट्रेनिंग लेने बावजूद श्रद्धा कपूर अब इंडियन शटलर साइना नेहवाल की बायोपिक नहीं कर रही हैं। इसके पीछे की वजह उनका बिजी शेड्यूल है। श्रद्धा को फिल्म में परिणीति चोपड़ा से रिप्लेस किया गया है। परिणीति, अक्षय कुमार के साथ सारागढ़ी बैटल पर बनी फिल्म केसरी में नजर आएंगी।
मुंबई मिरर में छपी खबर के अनुसार, श्रद्धा कपूर अपने बीजी शेड्यूल के चलते काफी असमंजस में हैं। सायना नेहवाल बायोपिक फिल्म के अलावा वो कैंपस ड्रामा फिल्म ‘छिछोरे’ के लिए शूट कर रहीं थी। इसी के साथ वो भूषण कुमार की 3डी डांस फिल्म के लिए काम कर रही हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने लंदन में शूटिंग शुरू की थी। इस फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है लेकिन इसके मुंबई शेड्यूल की शूटिंग अब भी बाकी है। इन सबके के अलावा बाहुबली स्टार प्रभास के साथ उनकी आनेवाली फिल्म ‘साहो’ को लेकर भी काम जारी है। ऐसे में साइना की बायोपिक के लिए श्रद्धा समय नहीं निकाल पा रही हैं।

डेंगू ठीक होने के बाद श्रद्धा ने साइना बायोपिक की डेट्स ABCD-3 को दे दी थीं। वहीं वे एक्शन मूवी साहो के प्रमोशन में भी बिजी हैं, जो अगस्त 2019 में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वे टाइगर श्रॉफ के साथ बागी-3 के लिए भी शूटिंग करने वाली हैं और वरुण धवन के साथ स्ट्रीट डांसर 3डी की शूटिंग कर रही हैं।
अमोल गुप्ते के डायरेक्शन में बन रही फिल्म की शूटिंग सितम्बर 2018 में शुरू हो गई थी। लेकिन श्रद्धा को डेंगू होने की वजह से इसे कुछ समय के लिए टाल दिया गया। फिर दोबारा इसकी शूटिंग शुरू नहीं हो सकी। साइना बायोपिक के मेकर्स ने फाइनली इस फिल्म को परिणीति के साथ फिर से शुरू करने का फैसला लिया।
इस बीच अमोल ने साइना के बचपन वाला हिस्सा चाइल्ड आर्टिस्ट के साथ शूट कर लिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

16 + seventeen =

Most Popular

To Top