खेल

इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट में फेडरर ने की जीत के साथ शुरुआत

स्विट्ज़रलैंड के रोजर फेडरर ने इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट में आसान जीत के साथ शुरुआत की है। फेडरर ने अपने पहले मुकाबले में जर्मनी के पीटर गॉजोजिक को सीधे सेट में 6-1,7-5 से शिकस्त दी।

इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में रोजर फेडरर के सामने थी जर्मनी के पीटर गॉजोजिक की चुनौती। एक हफ्ते पहले ही अपने करियर का 100वां एटीपी खिताब जीतने वाले फेडरर ने जोरदार शुरुआत करते हुए पहले सेट को आसानी से 6-1 से अपने नाम कर लिया। दूसरे सेट में भी फेडरर ने बेहतरीन खेल दिखाया और एक समय 3-1 की बढ़त बना ली। जल्द ही जर्मनी खिलाड़ी ने वापसी की और अगले 2 गेम सेट को 3-3 की बराबरी पर ला दिया।

इसके बाद फेडरर ने अगले ही गेम में जर्मन खिलाड़ी की सर्विस ब्रेक की और फिर अपनी सर्विस बरकरार रखते हुए सेट को 7-5 से और मुकाबले को 6-1,7-5 से अपने नाम कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। जापान ने केई निशिकोरी ने दूसरे दौर के मुकाबले में फ्रांस के एड्रियन मन्नारिनो के खिलाफ कड़े संघर्ष के बाद जीत हासिल करने में सफलता पाई।

विश्व के नंबर 7 खिलाड़ी निशिकोरी ने पहला सेट से आसानी से 6-4 से अपने नाम कर बढ़त बना ली। दूसरे सेट को फ्रेंच खिलाड़ी ने अपने नाम किया। तीसरे और निर्णायक सेट भी टाईब्रेकर में गया जहा निशिकोरी ने बाजी मारी और सेट को अपने नाम कर मुकाबले को 6-4, 4-6, 7-6 से जीतकर तीसरे दौर में प्रवेश किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

seven − one =

Most Popular

To Top