भारत

11 अप्रैल से 19 मई तक 7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, 23 मई को होगी मतगणना

चुनाव आयोग ने आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त सुनील अरोड़ा ने कल नई दिल्‍ली में चुनाव की तारीखों की घोषणा की। देश में 17वीं लोकसभा के लिए 11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरणों में मतदान होगा। इसके साथ ही आंध्रप्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरूणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी एक साथ कराए जाएंगे। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही पूरे देश में तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

17वीं लोकसभा के लिए चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है।नई दिल्ली के विज्ञान भवन में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि लोक सभा के चुनाव 7 चरणों मे होंगे जबकि चार राज्यों सिक्किम,अरूणाचल प्रदेश ,आन्ध्र प्रदेश और उड़ीसा के विधान सभा चुनाव उन राज्यों में होने वाले लोकसभा चुनावों के साथ संबंधित सीटों के साथ होंगे।

चुनाव आयोग ने देश के सभी राजनीतिक दलों से आचार संहिता का पालन करने की अपील की है। चुनाव आयोग ने कहा है कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस सबसे बड़े महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

चुनावों की तारीखों पर नजर डाले तो

पहले चरण का चुनाव 11 अप्रैल को होगा जिसमें 91 सीटों पर 20 राज्यों में मतदान होगा वहीं

दूसरे चरण का चुनाव 18 अप्रैल को होगा जिसमें 97 सीटों पर 13 राज्यों में मतदान होगा

तीसरे चरण का चुनाव 23 अप्रैल को होगा जिसमें 115 सीटों पर 14 राज्यों में मतदान होगा

चौथे चरण का चुनाव 29 अप्रैल को होगा जिसमें 71 सीटों पर 9 राज्यों में मतदान होगा

पांचवे चरण का चुनाव 6 मई को होगा जिसमें 51 सीटों पर 7 राज्यों में मतदान होगा

छठे चरण का चुनाव 12 मई को होगा जिसमें 59 सीटों पर 7 राज्यों में मतदान होगा

सातवें चरण का चुनाव 19 मई को होगा जिसमें 59 सीटों पर 8 राज्यों में मतदान होगा

आयोग ने बताया कि इस बार के चुनावों में सभी बूथों पर वीवीपैट का उपयोग किया जाएगा वहीं जम्मू कश्मीर में राज्य विधानसभा के चुनाव कराए जाने पर आयोग ने कहा कि वहां की परिस्तिथियों का विस्तृत ब्योरा लेने के बाद आयोग ने वहां लोक सभा के साथ चुनाव न कराने का फैसला लिया है।

लोकसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही देश में चुनाव आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। दिलचस्प बात यह है कि इस बार के लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की सहूलियत का खासा ध्यान रखा गया है। कई ऐसी बातें हैं जो इस चुनाव में पहली बार होंगी। इस बार मतदाता 1950 पर डायल कर हर तरह की जानकारी ले सकेंगे। हर बूथ पर वीवीपैट का इस्तेमाल होगा। पहचान पत्र के लिए 11 विकल्प रखे गए हैं। मतदाता के पास नोटा का विकल्प होगा। रात दस बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर पर रोक होगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने के बाद देशवासियों और विशेष रूप से युवा मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान की अपील की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

seventeen − 4 =

Most Popular

To Top