क्रिकेट

चौथे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया, सीरीज़ 2-2 से बराबर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चौथे वनडे में भारत को ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से हरा दिया। एश्टन टर्नर ने धुंवाधार 84 रन का पारी खेली। पांचवा वनडे मैच दिल्ली में खेला जाएगा।भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में खेले गये चौथे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से हरा दिया है। जीत के लिए मिले 359 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन कर इस विशाल लक्ष्य का पीछा किया और जीत कर ही दम लिया। हालांकि ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और कप्तान एरॉन फिंच को शुन्य पर ही भुवनेश्वर कुमार ने बोल्ड कर दिया।

शॉन मार्श को 6 रन पर बुमरा ने बोल्ड किया। लेकिन इसके बाद उस्मान ख्वाजा और पीटर हैंड्सकॉम्ब के बेहतरीन पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने मुकाबले में वापिस की कोशिस की। इस बीच पीटर हैंड्सकॉम्ब 117 रन बनाकर यजुवेंद्र चहल ने केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया। ऑस्ट्रेलिया के पुछल्ले बल्लेबजों ने जिम्मेदारी भरी पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया को वापस पटरी पर लाये।

इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है। भारत की शुरुआत अच्छी रही। दोनों शुरुआती बल्लेबाज़ शिखर धवन और रोहित शर्मा अपना अपना अर्धशतक पूरा करने में कायमाब रहे। रोहित शर्मा 95 रन बनाकर रिचर्डसन की गेंद पर पीटर हैंड्सकॉंब द्वारा लपके गए। शिखर धवन ने 97 गेंदों पर अपना 16वां एकदिवसीय शतक पूरा किया। वो 143 रन बनाकर कमिंस की गेंद पर बोल्ड गये।

कप्तान कोहली ने 7 रन का योगदान दिया। उन्हें रिचर्डसन ने विकेटकीपर के हाथों कैच कराया। के एल राहुल को एडम जैंपा ने 26 रन पर विकेट के पीछे कैच कराया। रिषभ पंत ने 24 गेंदों पर 36 रन बनाए। विजय शंकर ने आखिर मे तेज़ी से 26 रन का योगदान दिया और भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 358 रन बनाए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

one × 2 =

Most Popular

To Top