पंजाब

पंजाब राज्य समाज कल्याण बोर्ड द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सफ़ाई अभियान का आरंभ

चेयरपर्सन गुरशरन कौर रंधावा ने पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखने हेतु अधिक पौधे लगाए
चंडीगढ़ – आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पंजाब राज्य समाज कल्याण बोर्ड के चेयरपर्सन श्रीमती गुरशरन कौर रंधावा के नेतृत्व में कार्यालय के सम्बन्धित अमले द्वारा सक्रिय हिस्सेदारी निभाते हुए स्वच्छ भारत अभियान का आयोजन किया गया। श्रीमती रंधावा के प्रेरणा दायक भाषण के साथ इस मुहिम की शुरुआत हुई। बाद में कार्यालय के पूरे स्टाफ ने सफ़ाई रखने की शपथ ली और दफ़्तर को साफ़ -सुथरा रखने के मंतव्य से एक सफ़ाई मुहिम भी चलाई। चेयरपर्सन ने स्टाफ द्वारा किये सफ़ाई कामों की प्रशंसा की और दफ़्तर को साफ़ और स्वच्छ रखने में उनको सहृदय सहयोग देने पर ज़ोर दिया।श्रीमती गुरशरन कौर ने अपने दफ़्तर के नज़दीक पौधे भी लगाए। उन्होंने बताया कि दुनिया आज पर्यावरण समस्याओं, वैश्विक ताप, घट रही ओज़ोन परत और प्रदूषण जैसे कई ज्वलंत मसलों का सामना कर रही है और इन मसलों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की ज़रूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि वृक्ष वातावरण की शुद्धता और ख़ूबसूरती का प्रमुख स्रोत हैं क्योंकि यह कार्बन डाईऑक्साईड लेते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं, तापमान घटाते हैं और शारीरिक और मनोवैज्ञानिक दोनों तरीकों से मानव पर अच्छा प्रभाव डालते हैं।चेयरपर्सन ने सभी से अपील की कि इस मुहिम का हिस्सा बनकर इसे कामयाब बनाने में अपना योगदान डालें। इस मौके पर श्रीमती रंधावा ने सफ़ाई सेविका श्रीमती सविता को उनके अच्छे सफ़ाई कामों के लिए एक मोमैंटो देकर सम्मानित भी किया।दूसरों के अलावा बोर्ड के सचिव श्री अभिषेक, श्री नरिंदर सिंह, श्री सतपाल आदि मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

one × 2 =

Most Popular

To Top